फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Englishesadee kolej mein yuva sansad ka aagaaj aajYouth parliament begins today in SD college

Panipat News: एसडी कॉलेज में युवा संसद का आगाज आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Englishesadee kolej mein yuva sansad ka aagaaj aajYouth parliament begins today in SD college
बैठक में युवा संसद कार्यक्रम की जानकारी देते प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा। कॉलेज
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद 2025 का आगाज शनिवार को किया जाएगा। जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2025 का थीम एक राष्ट्र एक चुनाव : विकसित भारत की ओर एक कदम है। युवा संसद में पानीपत और सोनीपत जिले के 150 प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कॉलेज में इसके सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को शिक्षकों की बैठक की। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि युवा संसद 2025 युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र संगठन नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है। यह शनिवार को शुरू होगा। युवा संसद में मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, नवनिर्वाचित कोमल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और करनाल लोकसभा निगरानी समिति एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा होंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बैठक में बताया कि युवा संसद विभिन्न सत्रों में आयोजित होगी। इसमें प्रतिभागी असली संसदीय प्रक्रिया का अनुभव करेंगे। प्रतिभागियों को एक निश्चित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे और अन्य प्रतिभागियों से तर्क-वितर्क करना होगा। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। प्रतिभागियों को सामग्री की गुणवत्ता, प्रस्तुति कौशल, स्पष्टता, नवाचार, अमौखिक संचार, धरा प्रवाहता, तर्क क्षमता, समस्या समाधान कौशल और समय पालन जैसे मापदंडों पर किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश गर्ग और डॉ. एसके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 विजेता राज्य स्तर पर जाएंगे
दो दिवसीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 10 को राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। फिर राज्य के तीन टॉप विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। जिला स्तरीय युवा संसद के विजेताओं को प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद 2025 का आयोजन युवाओं को नीति-निर्माण, शासन और राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed