{"_id":"678c16340c4c00b676079ae4","slug":"english-liquor-was-being-carried-hidden-in-car-lights-and-bumper-panipat-news-c-244-1-pnp1006-130821-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार की लाइटों, बंपर में छिपाकर ले जा रहा था अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार की लाइटों, बंपर में छिपाकर ले जा रहा था अंग्रेजी शराब
विज्ञापन
-पुलिस के हत्थे चढ़ा, गुजरात लेकर जानी थी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। समालखा थाना पुलिस ने जीटी रोड पर गुजरात नंबर की एक क्रेटा गाड़ी से अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की हैं। आरोपी पट्टीकल्याणा से गुजरात के अहमदाबाद गाड़ी की लाइटों और बंपर में छिपाकर ले जा रहा था।
समालखा थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर गुजरात नंबर की एक क्रेटा गाड़ी को रुकवाया। पुलिस को सूचना मिली कि एक गाड़ी में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने हलदाना बार्डर पर नाका लगा दिया। कुछ देर बाद एक गाड़ी वहां पहुंची। उसकी पिछली लाइटों, बंपर व इंजन में जांच करने पर अंग्रेजी शराब के 67 बोतल व 38 अध्धे बरामद हुए। चालक पूछताछ में अपना नाम इरफान निवासी अहमदाबाद गुजरात बताया। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज कर लिया है।