फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment removed from front of temple

Panipat News: मंदिर के सामने से हटवाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from front of temple
समालखा। चुलकाना धाम स्थित प्राचीन श्रीश्याम मंदिर में 20 मार्च को आयोजित होने वाले फाल्गुनोत्सव को लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए एसडीएम अमित कुमार शुक्रवार को एक्शन मोड़ में नजर आए। एसडीएम अमित कुमार अपने साथ डाक्टरों की टीम को लेकर चुलकाना धाम पहुंचे। जहां एसडीएम ने श्रीश्याम मंदिर के गेट नंबर एक और दो के सामने से दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ साथ मिठाई की दुकानों पर बेची जा रही मिठाइयों की सैंपलिंग भी करवाई।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चुलकाना स्थित श्री श्याम बाबा के प्राचीन मंदिर में हर साल फाल्गुन मास में फाल्गुनोत्सव मनाया जाता है लेकिन इस बार 20 मार्च को आयोजित होने वाला फाल्गुनोत्सव बेहद खास है। इस बार फाल्गुनोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्री श्याम बाबा के दर्शन करेंगे। जिसको लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी के साथ जिला प्रशासन भी फाल्गुनोत्सव को खास बनाने के लिए जी जान लगाए हुए हैं। क्षेत्रीय सांसद संजय भाटिया व डीसी वीरेंद्र दहिया खुद यहां सफाई अभियान की शुरुआत करने आए थे। डीसी वीरेंद्र दहिया ने स्वयं श्रीश्याम बाबा के मंदिर में सफाई की थी। डीसी ने यहां के दुकानदारों द्वारा प्रसाद के रूप में बेची जा रही मिठाइयों की क्वालिटी को लेकर सवाल उठाते हुए सैंपलिंग कराने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को नोडल अधिकारी एवं एसडीएम अमित कुमार ने मंदिर के आसपास के दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिठाइयों बेचने वालों को भी स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। श्याम धाम के आसपास नालों की सफाई शुरू की। इस मौके पर एसडीएम के साथ गांव के सरपंच सतीश छौक्कर, श्री श्याम मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान रोशन छौक्कर भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed