फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encroachment of more than 50 shops removed from markets

Panipat News: बाजारों से हटवाया 50 से ज्यादा दुकानों का अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Encroachment of more than 50 shops removed from markets
पानीपत। त्योहारी सीजन पर बाजारों में लगातार बढ रहे अतिक्रमण पर बाजार प्रधानों के साथ बैठक करने के बाद भी अतिक्रमण कम नहीं हो सका। जिस पर शुक्रवार को पुलिस और निगम अधिकारियों ने अपनी टीमों के साथ अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। करीब दो से तीन घंटे तक चले इस अभियान में चार बाजारों में 50 से भी ज्यादा दुकानदारों को अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानदारों ने दुकानों के आगे 20-20 फुट तक अतिक्रमण करा रखा था।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान टीम की कुछ दुकानदारों के साथ बहसबाजी भी हुई लेकिन पुलिस प्रशासन की टीम ने संयम से काम लेते हुए किसी पर कार्रवाई नहीं की और न किसी भी दुकानदार के सामान को जब्त किया। केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया। संयुक्त अभियान में निगम और पुलिस की टीम सबसे पहले पालिका बाजार पहुंची। इसके बाद चौड़ा बाजार, इंसार बाजार होते हुए सलारगंज गेट बाजार तक पहुंची। इसमें मुख्य रूप से नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव, एटीपी दीपक राणा और डीएसपी यातायात सुरेश सैनी मौजूद रहे। जबकि निगम और पुलिस के करीब 60 कर्मचारी कार्रवाई को मुस्तैद किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि वे दुकानदारों से पहले आग्रह कर रहे हैं कि दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें। उनको समझाने के लिए बाजार प्रधानों के साथ बैठक की जा चुकी है। अब दुकानदारों को समझाने के लिए धरातल पर काम किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर दुकानदार अतिक्रमण से बाज नहीं आएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स

20 फुट तक घेरी सड़क, सामान कराया अंदर, तो कुछ भड़के
बाजारों में दुकानदारों ने 20 फुट तक सड़क घेर रखी थी। पुलिस और निगम अधिकारियों कर्मचारियों की टीम को देख काफी दुकानदारों ने अपना सामान खुद ही दुकान के अंदर रख लिया। तो कुछ का टीम ने जबरन अंदर रखवाया। इस दौरान कुछ दुकानदार टीम के साथ बहसबाज करने लगे। दुकानदारों ने कहा कि पहले दूसरों का अतिक्रमण हटवाओ उसके बाद यहां आओ। इस पर पुलिस के साथ भी कुछ दुकानदार उलझते दिखाई दिए। हालांकि बाद में संयम के साथ मामला शांत करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
पुलिस और निगम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। काफी दुकानदारों का सामान अंदर रखवाया गया है। पहले दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वे अतिक्रमण न करें। अन्यथा निगम को कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा।
अरुण भार्गव, डीएमसी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed