फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encounter between police and criminals in Panipat

विक्रम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ में चार आरोपी गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Sat, 27 Dec 2025 09:30 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 09:30 PM IST
सार

विक्रम हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया है। बीते रोज शुक्रवार को वेस्ट कारोबारी विक्रम के ऊपर हमलावरों ने हथौड़ी, गंडासी, गरारी और चाकू से ताबड़तोड़ 80 से ज्यादा वार किए थे।  

विज्ञापन
Encounter between police and criminals in Panipat
पुलिस मुठभेड़ में घायल दो आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत की खटीक बस्ती में वेस्ट कारोबारी विक्रम की बर्बरता पूर्वक हत्या के मामले में शनिवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बबैल नाले के पास मोहाली रोड पर सीआईए-1 की टीम और हत्या आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दो आरोपियों अक्षय और दीपक के पांव में गोली लगी है। उनके दो अन्य साथियों साहिल और सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों ने बताया कि वह मृतक विक्रम के भतीजे जयदीप की हत्या की फिराक में थे और वारदात को अंजाम देने के लिए यूपी से हथियार खरीदकर लाए थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को की थी विक्रम की हत्या 

एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 क्षेत्र में खटीक बस्ती में शुक्रवार शाम करीब सात बजे विक्रम की हत्या की गई थी। मृतक के भाई की शिकायत पर नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने वारदात के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए-1 की टीम समेत तीन टीमों का गठन किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि थाना सेक्टर-13-17 में बबैल नाले के पास मोहाली रोड पर कुछ संदिग्ध युवक किसी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


 

पुलिस ने सूचना मिलने पर की घेराबंदी 

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत ही संदिग्ध युवकों की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें दो बदमाशों के पांव में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और उनके दो अन्य साथियों को भी काबू किया गया। घायल बदमाशों ने अपनी पहचान खटीक बस्ती निवासी अक्षय और दीपक के रूप में बताई और उनके दो अन्य साथी साहिल और सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।

विक्रम के भतीजे की हत्या की फिराक में थे आरोपी

शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विक्रम की हत्या की वारदात करने के बाद वह यूपी भाग गए थे। जहां से उन्होंने पिस्तौल और कारतूस खरीदे थे। उन्होंने जयदीप को भी फोन पर मारने की सूचना दी थी। शनिवार को वह हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जिस कारण वह सभी बबैल नाले के पास अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed