{"_id":"68ed4441652711fae306d661","slug":"employment-fair-on-16th-more-than-100-companies-will-participate-panipat-news-c-244-1-pnp1001-145432-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोजगार मेला 16 को, 100 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोजगार मेला 16 को, 100 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 16 अक्तूबर को आर्य पीजी कॉलेज में रोजगार मेला लगाया जाएगा जिसमें 100 से अधिक कंपनी शामिल होंगी। यह मेला युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष होगा।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने बताया कि मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप गरीब परिवारों को लाभकारी स्व-रोजगार और कुशल वेतन आधारित रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें चार से पांच हजार प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। मेले में हरियाणा सहित अन्य राज्यों की लगभग 100 नामी कंपनियां भाग लेंगी। यहां युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी प्रदान की जाएंगी।
मुख्यातिथि पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्णलाल पंवार होंगे। यहां चयनित युवाओं को जॉब ऑफर लेटर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 2200 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। जिनसे लगभग 25 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाएं जुड़ी हैं। ये महिलाएं न केवल बचत बढ़ा रही हैं, बल्कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों में भी भागीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
मिशन के तहत महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता, बैंक ऋण और प्रशिक्षण के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित कर रही निजी कंपनियों में रोजगार दिलाने की योजना भी इस मेले का हिस्सा होंगी। रोजगार मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री का स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगी।