{"_id":"68af59139218e6f51603d0fe","slug":"employees-on-hunger-strike-today-in-protest-against-jio-facing-attendance-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142718-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में आज कर्मचारी भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में आज कर्मचारी भूख हड़ताल पर
Thu, 28 Aug 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के बैनर तले जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में वीरवार को हड़ताल रहेगी। इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो सकती हैं। यूनियन ने बैठक अस्पताल के अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे विभाग के सामने हाॅल में बुलाई है। भूख हड़ताल सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. रिंकू सांगवान ने बताया कि जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति के विरोध में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी 28 अगस्त को सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख उपवास करेंगे। उपवास के उपरांत सिविल सर्जन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजेंगे। संवाद
विज्ञापन