फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Employees came out to play plates and spoons at MLA's residence, police stopped

Panipat News: विधायक निवास पर थाली-चम्मच बजाने निकले कर्मचारी, पुलिस ने रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Employees came out to play plates and spoons at MLA's residence, police stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम व दमकल के कर्मचारी बुधवार सुबह पांच बजे यमुनानगर विधायक घनश्याम अरोड़ा के निवास पर थाली-चम्मच बजाने निकले पर उन्हें पुलिस ने बैरिकेड लगाकर विधायक निवास से पहले ही रोक लिया। कर्मचारी वहीं रुककर इसी जगह थाली-चम्मच बजाने और नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद विधायक कर्मचारियों के बीच पहुंचे। तो कर्मचारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कर्मचारियों को मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी कर्मचारियों ने सुबह पांच बजे स्कूल शिक्षा मंत्री के निवास पर पहुंचकर थाली-चम्मच बजाने का निर्णय लिया है।

जानकारी के नगर पालिका कर्मचारी संघ (सर्व कर्मचारी संघ) के आह्वान पर प्रात: जन जागरण अभियान के तहत निगम और दमकल कर्मचारियों की ओर से प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों, सांसदों व मंत्रियों के घरों पर जाकर ताली व थाली बजाने का ऐलान किया गया था। इसी के तहत उन्होंने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, महासचिव मांगेराम तिगरा व एसकेएस जिला प्रधान महिपाल, आंगनबाड़ी यूनियन से जिला सचिव मीनाक्षी शर्मा, नगर पालिका संघ से इकाई के वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल, राजकुमार ससोली, बलदीप तुम्बी, रमन, जीतो, दमकल से रिंकू कुमार, वीरेंद्र धीमान विजेंद्र पाल, प्रदीप, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं मांगें
- संघ व सरकार के बीच 29 अक्टूबर 2022 व पांच अप्रैल 2023 को दो दौर की वार्ता में जिन मांगों पर सहमति हुई, उनके पत्र जारी किए जाएं।
- जिन मांगों के पत्र जारी किए हैं, उनको लागू कराया जाए। आरोप है कि पत्र जारी होने पर भी अधिकारी लागू नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed