{"_id":"6ae659e9d9ff7c65ba0dec5b","slug":"employees-at-panipat-refinery-staged-a-protest-demanding-a-bonus-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166934-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत रिफाइनरी में बोनस की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत रिफाइनरी में बोनस की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रिफाइनरी में गेट पर धरने पर बैठे श्रमिक। स्रोत :सोशल मीडिया
- फोटो : doda news
-पुलिस व सीआईएसएफ अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण वार्ता हुई
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी में बोनस की मांग को लेकर शनिवार सुबह ठेका कर्मचारियों और मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने रिफाइनरी के गेट नंबर-1 के पास बने पार्क में दो घंटे तक शांतिपूर्ण धरना देकर रिफाइनरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान रिफाइनरी प्रबंधन, सीआईएसएफ अधिकारी और उप पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
श्रमिक जयराम, अजमेर और घनश्याम ने कहा कि वे लंबे समय से बोनस और अन्य जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन रिफाइनरी प्रबंधन और संबंधित ठेकेदार कंपनियां केवल आश्वासन देकर टालमटोल कर रही हैं। स्थिति को संभालते हुए रिफाइनरी अधिकारियों और डीएसपी मुकेश कुमार ने प्रदर्शनकारी मजदूरों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा समय पर बोनस दिलाने का भरोसा देने और ज्ञापन लेने के बाद दोपहर में सभी मजदूर अपना धरना समाप्त कर काम पर वापस लौट गए।
पानीपत रिफाइनरी परिसर में बोनस, सुरक्षा मानकों और वेतन वृद्धि को लेकर पिछले दिनों भी मजदूरों ने उग्र प्रदर्शन किया था। उस दौरान भी पुलिस और दमकल की गाड़ियों को तैनात करना पड़ा था। शनिवार को अधिकारियों और पुलिस की तत्परता के चलते परिसर में पूरी तरह शांति बनी रही और निगरानी बढ़ा दी है।