फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Emphasis was placed on lifting the whole day by stopping the arrival and purchase of wheat.

Panipat News: कछवा चाल में गेहूं का उठान, पूरा दिन में 14663 एमटी में ही हांफ गई एजेंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on lifting the whole day by stopping the arrival and purchase of wheat.
फोटो-40 और 41
विज्ञापन

-गेहूं की आवक और खरीद बंद कर पूरा दिन उठान पर दिया जोर
-मंडियों में अब 168919 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की
-अब तक 87782 मीट्रिक टन की गेहूं का उठान
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अनाज मंडी में गेहूं का उठान कछवा चाल में चल रहा है। रविवार को गेहूं की खरीद बंद रखकर उठान पर जोर दिया। एजेंसी पूरा दिन में मात्र 14663 एमटी गेहूं का ही उठान कर पाई। इसके साथ अब तक मंडियों से 87782 एमटी गेहूं का उठान हो पाया है। शनिवार शाम तक मंडियों से 73119 एमटी गेहूं का उठान किया गया था। यह करीब 52 प्रतिशत है। जबकि मंडियों में 190683 एमटी आवक और 168919 एमटी की खरीद की जा चुकी है। एजेंसियों ने पिछले दो दिन की बारिश में गेहूं भीगना उठान तेज होने का कारण बताया है। प्रशासनिक अधिकारी सोमवार को उठान को लेकर बैठक लेंगे। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जिले की 12 मंडी और केंद्रों पर गेहूं खरीद चल रही है। पिछले दिनों मंडियों में गेहूं उतारने को जगह नहीं मिल पाई थी। ऐसे में प्रशासन ने रविवार को मंडी और केंद्रों पर गेहूं की आवक और खरीद बंद रखने का फैसला लिया था। यहां रविवार सुबह गेहूं उठान शुरू किया गया। एजेंसियों ने कई मंडियों में उठान कुछ तेज किया, लेकिन पिछले दो दिन आई बारिश के चलते समालखा, इसराना व मतलौडा मंडी में गेहूं भीग गया था। इन मंडियों में रविवार को गेहूं के कट्टों में नमी मिली। उनको सुखाया भी गया, लेकिन देर शाम तक मंडियों से पूरे गेहूं का उठान नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


आज से खरीद और आवक शुरू
अनाज मंडियों में सोमवार को गेहूं की आवक और खरीद शुरू किए जाएंगे। इसके चलते किसानों ने राहत की सांस मिली है। शहरमालपुर निवासी सत्यनारायण और हरपाल ने बताया कि सीजन में गेहूं की आवक और खरीद बंद नहीं करनी चाहिए। बदलते मौसम के चलते किसानों को एक-एक पल भारी लग रहा है। प्रशासन को उठान में तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एजेंसी ने इतना उठान किया
एजेंसी खरीद उठान प्रतिशत
फूड एंड सप्लाई 23451 9358 40
हैफेड 75957 44004 58
एफसीआई 3350 1469 44
एचडब्ल्यूसी 66161 32951 50
कुल 168919 87782 52
------------------

वर्जन :
मंडियों में रविवार को गेहूं उठान किया गया है। एजेंसियों ने इसको 52 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। अब सोमवार को गेहूं की आवक व खरीद सुचारु की जाएगी। एजेंसियां उठान भी साथ के साथ करेंगी।
आदित्य कौशिक, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed