फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity Corporation will hold open courts at division level

Panipat News: बिजली निगम डिवीजन स्तर पर लगाएगा खुले दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will hold open courts at division level
पानीपत। बिजली निगम अब डिवीजन स्तर पर भी उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के दरबार लगाएगा। इससे पहले ये जोनल व सर्कल स्तर पर ही लगाए जाते थे। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने आदेश जारी किए हैं। यूएचबीवीएन के चीफ इंजीनियर ने एसई, एक्सईएन व एसडीओ को पत्र लिख जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विदित है कि बिजली बिल में गलती, रीडिंग से लेकर अन्य समस्याओं को लेकर बिजली निगम के कार्यालयों में पहुंचते हैं। यहां भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। निगम सर्कल स्तर पर महीने में दो बार उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का दरबार लगता है। जहां चेयरमैन उपभोक्ताओं की शिकायत सुनकर उनका निवारण कराते हैं। निगम ने अब डिवीजन स्तर पर दरबार लगाने का फैसला लिया है। सब अर्बन डिवीजन के एक्सईएन आदित्य कुंडू ने बताया कि अब डिवीजन स्तर पर उपभोक्ताओं की समस्या सुनी जाएंगी। इनका समय पर समाधान भी कराया जाएगा। पहला दरबार मंगलवार को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके चेयरमैन कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू को बनाया गया है। डिवीजनल अकाउटेंट सुंदर,एसडीओ सब डिवीजन इसराना मनोज कुंडू सदस्य, बड़ौली के पूर्व सरपंच अवतार सिंह शास्त्री विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। उप अधीक्षक शालिनी भारद्वाज को नोडल अधिकारी लगगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed