फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity Corporation will build three new air insulated sub stations

Panipat News: तीन नए एयर इंसुलेटेड सब स्टेशन बनाएगा बिजली निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation will build three new air insulated sub stations
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से जिले में तीन नए एयर इंसुलेटेड यानी वायुरोधी सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इन पर करीब 25 करोड़ की राशि खर्च होगी। ये सब स्टेशन महराणा, बडौली और कवी गांव में बनाए जाएंगे जो जिले के तीन अलग अलग सीमाओं पर रहेंगे। इनमें करनाल की ओर से बड़ौली, जींद की ओर कवी और रोहतक की ओर महराणा को चिह्नित किया गया है। यहां सब स्टेशन बनने से आसपास के करीब 36 गांव को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सकेगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ने ये काम गाजियाबाद की एक एजेंसी आरवनस को दिया है। बिजली निगम की ओर से एजेंसी को आचार संहिता लगने से पहले 11 मार्च को काम का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। इन सब स्टेशन से 33 केवी के साथ 11 केवी की लाइनों को भी जोड़ा जाएगा। ये काम एक साल में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते लोड की वजह से कई बार ट्रिपिंग की समस्या होती थी। जिससे ग्रामीणों को बिजली कट झेलने पड़ते थे। कई बार तो एक से दो दिन तक बिजली गुल रहती थी। बढ़ते लोड को देखते हुए बिजली निगम ने जिले की तीनों दिशाओं में सब स्टेशन बनाने का फैसला किया है। जिससे मौजूदा सब स्टेशन पर पड़ने वाले लोड को विभाजित कर इन सब स्टेशनों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। जिससे 11 केवी के फीडरों को पर्याप्त और निर्बाध बिजली मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि तीन सब स्टेशन एयर इंसुलेटेड तकनीक पर आधारित होंगे। ये सब स्टेशन की एक नई तकनीक होती है। इससे पहले गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन तैयार किए जाते हैं। इनमें रखरखाव का खर्च कम होता है। एजेंसी को इस राशि में सब स्टेशन के निर्माण से लेकर कनेक्शन और लाइन को जोड़ने का काम भी करना होगा। इसके अलावा एक ऐसा ही सब स्टेशन यमुनानगर के डेरा में भी बनाया जाएगा।

वर्जन:
जिले के ग्रामीण एरिया में तीन नए सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इन पर करीब 25 करोड़ खर्च होंगे। एजेंसी को इनका काम दे दिया है। ये काम करीब एक साल में पूरा होगा। जिससे जिले के करीब 36 गांव के लोगों को 24 निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सकेगी।
आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed