{"_id":"618d845659c5d1695c5b506f","slug":"electricity-corporation-team-cought-stolen-electricity-panipat-news-knl89292742","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने फैक्टरी में छापा मार पकड़ी 60 लाख रुपये की बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने फैक्टरी में छापा मार पकड़ी 60 लाख रुपये की बिजली चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की मॉडल टाउन सब डिविजन की टीम ने बुधवार रात को वार्ड नंबर 24 के भारत नगर में एमएस सूरजमल की फैक्टरी में छापा मार कर 49.90 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी। इस बिजली की खपत में 25 से 30 परिवारों को काम चल सकता था। इसके एवज में निगम ने 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बिजली चोरी पकड़ने गई टीम का निर्देशन सब डिविजन के एसडीओ कुलदीप पूनिया ने किया।
इससे पहले 2019 में सीमा थियेटर में एक बड़ी बिजली चोरी पकड़ी गई थी। जिसके एवज में करीब 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद पिछले करीब 15 साल में ये सबसे बड़ी बिजली चोरी की घटना है जो निगम के पकड़ में आई है।
ऐसे कर रहे थे चोरी-
फैक्टरी में बिजली चोरी के लिए बिजली की तार को मीटर की बजाए सीधे बाईपास करते हुए ट्रांसफार्मर पर लगाया गया था। इसके लिए खुद एसडीओ कुलदीप पुनिया ने 4 बार मौके रेकी की थी। चोरी के सभी सबूत पुख्ता होने के बाद रात के समय लाइन चालू मिलते ही उन्होंने छापा मारा। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी करवाई गई। इस कार्रवाई में उनकी टीम में जेई रामबीर मलिक, निगम के अन्य कर्मचारी समेत पुलिस कर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
वर्जन-
बिजली निगम की टीम ने एमएस सूरजमल फैक्टरी से करीब 50 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी है, जोकि निगम की एक बड़ी सफलता है। फैक्टरी का कनेक्शन काट दिया गया है। पुलिस केस भी दर्ज करवाया गया है। इसके साथ जुर्माना वसूल करने के लिए नोटिस तक भेजा गया है। बिजली निगम का बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
- एसएस ढुल, एसई, बिजली निगम, पानीपत