फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity Corporation employees submitted demand letter

Panipat News: बिजली निगम कर्मचारियों ने सौंपा मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation employees submitted demand letter
पानीपत। अपनी लंबित मांगों को लेकर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने कार्यकारी अभियंता सिटी डिवीजन को दूसरी बार मांग पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने एक माह पहले दिए गए मांग पत्र का हवाला देते हुए कर्मचारियों की मांगों को मानने की हिदायत दी है। साथ में मांगे न माने जाने पर धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। यूनियन नेताओं ने कहा कि पहले भी उन्होंने एजेंडा दिया था। जिस पर अभी तक न तो बैठक हो पाई है और न ही मांगों को माना गया है। उन्होंने अपने मांग पत्र में अधिकारियों को दस दिन का समय दिया है। इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि निगम कर्मचारी इन दिनों वेतन वृद्धि से लेकर वर्दी, ईएसआई और उपकरणों जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अब तक ऐसी मूलभूत सुविधाओं को भी निगम अधिकारी मान नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने बताया किसभी सब डिविजनों में फील्ड तथा क्लेरिकल स्टाफ की कमी है। सभी शिकायत केंद्रों पर स्मार्टफोन तक नहीं हैं। शिकायत केंद्र तथा पावर हाउस में शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले स्टाफ को शिफ्ट एलाउंस तक नहीं मिलता। एचकेआरएनएल के तहत लगे कर्मचारियों के छह साल तथा 10 साल पूरे होने पर वेतन वृद्धि नहीं हुई। सभी सब डिविजनों में एचटी लाइनों के जीओ स्विच तथा ट्रांसफार्मरों की मेंटेनेंस बाकी है। तीनों सब डिविजनों में एचटी और एलटी लाइनों के जर्जर हो चुके कंडक्टर बदलने का काम, जर्जर खड़े आयरन पोलो को हटाने का काम भी बाकी है। कर्मचारियों के आईडी कार्ड तक नहीं बने। शिकायत केंद्रों पर शिकायत गाड़ी और सीढ़ी तक नहीं है। कर्मचारी उपभोक्ताओं की शिकायत और ब्रेकडाउन समय का समाधान तक नहीं कर पाते। कच्चे कर्मचारियों की ईएसआई सुविधा बंद हो चुकी है। कर्मचारियों के चिरायु आयुष्मान कार्ड तक नहीं बने हैं। डिवीजन, सब डिवीजन, पॉवर हाउस तथा शिकायत केंद्रों में पीने के पानी के आरओ तक नहीं हैं। एलएम और एलएलम को अच्छी क्वालिटी के हेलमेट सेंसर, अर्थिंग बेल तक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी ये जायज मांगे नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed