फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electrician trade became the first choice in industrial training institutes

Panipat News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड बनी पहली पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Electrician trade became the first choice in industrial training institutes
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग के लिए वीरवार को वरीयता सूची जारी की जा चुकी है। आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। विद्यार्थी इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि जीटी रोड की राजकीय आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए अधिकतम वरीयता सूची 100 फीसदी तक पहुुंची। वहीं, कोपा, फिटर, मशीनिस्ट में भी युवा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।
विज्ञापन


पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में प्रदेश में अब तक 8425 आवेदन सत्यापित हो चुके हैं जबकि 7613 आवेदकों ने दाखिला लिया है। इनमें राजकीय आईटीआई में 6911 जबकि निजी आईटीआई में 702 दाखिले हुए हैं। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अलॉट सीटों पर 300 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में अलॉट 476 सीटों में से करीब 160 सीटों पर दाखिला हुआ है।
विज्ञापन



आईटीआई में दाखिले का बढ़ा है क्रेज

10वीं कक्षा के बाद रोजगार परक कोर्स में दाखिला लेने वालों में आईटीआई का बड़ा क्रेज है। युवाओं की चाह पढ़ाई के बाद कौशल परक रोजगार पाने की होती है। यही वजह है कि इस साल विभिन्न ट्रेड में दाखिला के लिए प्रदेश में 65900 युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें से करीब 4400 आवेदक अकेले पानीपत की जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई के लिए किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीट आवंटन के बाद फीस जमा कराना अनिवार्य

आईटीआई में पहले चरण में तीन जुलाई को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट होने के बाद विद्यार्थियों को आठ जुलाई तक फीस जमा कराना जरूरी है। निर्धारित अवधि में फीस जमा करवाने उपरांत ही सीट कंफर्म होगी। सीट आबंटित होने के बाद यदि विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया तो उसे आगामी दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा।


वर्जन-

आईटीआई में पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद विद्यार्थी फीस जमा करवाने में लगे हैं। विद्यार्थी आठ जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैंं। कुल तीन मेरिट लिस्ट जारी होंगी, जिसमें अलग-अलग निर्धारित समय पर दस्तावेजों की जांच व फीस भरने का समय रहेगा।

-डॉ कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed