फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electrician died due to electric shock on Jatal Road

Panipat News: जाटल रोड पर करंट से इलेक्ट्रीशियन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Electrician died due to electric shock on Jatal Road
पानीपत। जाटल रोड पर रविवार शाम को स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पड़ोसी दुकानदार पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने साजिश के तहत उसे बिना सेफ्टी उपकरण दिए स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ाया था। हादसे की सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के चाचा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अटावला गांव के सुशील ने बताया कि उसका भतीजा अंकित (23) इलेक्ट्रीशियन था। उसकी जाटल रोड पर दुकान थी। उसके सामने ही आरडी वेल्डिंग वर्कर्स के नाम दुकान है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अंकित ने उनकी कोठी में काम किया था। जिसके पैसे दुकानदार नहीं दे रहा था। रविवार को वह पैसे मांगने लिए गया तो आरोपी ने कहा कि उसकी दुकान के सामने स्ट्रीट लाइट खराब है। इसे ठीक कर दे तो वह उसकी पेमेंट कर देगा। इसके बाद अंकित स्ट्रीट लाइट ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। उसी समय वहां से गुजर रही 132 केवी लाइन की चपेट में आने से अंकित को करंट लग गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। इसके बाद आरोपी दुकानदार वहां से भाग गया। आस-पास के लोगों ने अंकित को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उसके मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोमवार को परिजनों ने आरोपी दुकानदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि जाटल रोड पर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने पड़ोसी दुकानदार के खिलाफ शिकायत दी है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed