फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electric Poles Become Obstacles in GT Road Widening

Panipat News: जीटी रोड चौड़ीकरण में बिजली के खंभे बने बाधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Electric Poles Become Obstacles in GT Road Widening
जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए अ​धिकारियों के साथ चर्चा करते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : कार्यालय - फोटो : arnia news
पानीपत। जीटी रोड चौड़ीकरण में बिजली के खंभे और पेड़ बाधा बन गए। बिजली निगम और वन विभाग इसमें काम नहीं कर पाए, ऐसे में पानीपत-दिल्ली लेन पर चल रहे चौड़ीकरण के कार्य को पुराना बस स्टैंड पर बंद करना पड़ा। अब रेलवे रोड के सामने लेन पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन

पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने मामले को गंभीरता से लिया और बुधवार को अपने कार्यालय में जीटी रोड के चौड़ीकरण के चल रहे कार्य की स्थिति जानने के लिए एनएचएआई, बिजली विभाग, वन विभाग व नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने निर्माण कार्य की जानकारी ली और चौड़ीकरण में बाधा बन रहे बिजली के खंभे की शिफ्टिंग में आ रही देरी व रास्ते में आने वाले पेड़ों के बारे में अधिकारियों से बात की। उन्होंने इन सबको हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विधायक विज ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो चरणों में जीटी रोड के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। पहले चरण में बरसत रोड से मलिक पेट्रोल पंप और दूसरे चरण में एनएफएल तक जीटी रोड चौड़ा किया जाएगा। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed