फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   electric, cable, supply

हादसों को न्योता दे रही फीडर सप्लाई केबल

Thu, 08 May 2014 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 08 May 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
electric, cable, supply
बिजली निगम के पानीपत सर्कल कार्यालय स्थित सब स्टेशन में कंट्रोल रूम से फीडरों तक सप्लाई पहुंचाने के लिए बिछा जाल हादसाें को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन


ये केबल हैवी वोल्टेज हैं। गर्मियों के दिनों में तापमान और लोड अधिक बढ़ने के साथ ही केबल स्टीव (केबलाें पर चढ़ाई गई परत) गर्म होकर नर्म हो जाती है।

इसके कारण इनके पंक्चर होने की आशंका बनी रहती है। निगम अधिकारी केबलों में विशेष सुधार करने की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

खुले में ही पड़ी हैं सभी केबल
फीडरों तक बिजली सप्लाई पहुंचाने के लिए बिछाया गया केबलों का जाल खुले में ही पड़ा है। इससे भी बड़ी लापरवाही केबलों को एक-दूसरे के ऊपर डालकर बरती गई है। नियम के अनुसार केबल जमीन के अंदर दबाकर अच्छी प्रकार से मिट्टी डालकर कंट्रोल रूम से खंबे तक पहुंचाया जाना चाहिए था, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। केबल जमीन की सतह पर ही एक-दूसरे के ऊपर से खंबे तक पहुंची हैं।

23 फीडरों में पहुंचती है सप्लाई
पानीपत सब डिवीजन के कंट्रोल रूम से 23 फीडरों तक सप्लाई पहुंची हैं। सभी फीडर 11 केवी तक क्षमता वाले हैं। केबलों के जाल बिछाते समय कोई विशेष सावधानियां नहीं बरती गई थीं। इस कारण अब परेशानी खड़ी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


फाल्ट होने शुरू
गर्मियों का मौसम शुरू होते केबल में पंक्चर होना शुरू हो गया है। विभागीय सूत्राें की मानें तो अभी तक केबलों में दो बार पंक्चर हो चुका है। गनीमत यह रही कि दोनों ही बार पंक्चर वाले स्थान पर तुंरत नजर पड़ गई। देरी होने पर कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक केबल में लगी आग हो सकती है गंभीर
किसी भी एक केबल में लगी आग अन्य केबलों को भी जला सकती है, क्योंकि  सभी केबल एक-दूसरे से लिपटी पड़ी हैं। हैवी वोल्टेज होने के कारण केबलाें की परत जल्दी गरम हो जाती है। गर्म केबल आग को भी जल्दी पकड़ लेगी। ऐसी स्थिति में आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed