{"_id":"67e074c8c4e98c782d023750","slug":"election-rivalry-rs-40-lakh-fine-imposed-on-former-sarpanch-panipat-news-c-244-1-pnp1006-134095-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश : पूर्व सरपंच पर 40 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश : पूर्व सरपंच पर 40 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
सनौली। विधानसभा चुनाव से पहले छाजपुर कलां गांव में दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद गहराए विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को गांव में सर्वजातीय महापंचायत हुई। महापंचायत ने आरोपी पूर्व सरपंच कटार सिंह पर महापंचायत ने 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
इस धनराशि का उपयोग सार्वजनिक कार्यों में किया जाएगा। इसके लिए आठ सदस्यीय एक कमेटी भी बनाई गई है। इस मामले में कटार सिंह पक्ष के चार लोग अभी भी जेल में हैं। बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सरपंच पति नरेंद्र कुमार और पूर्व सरपंच कटार सिंह पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी कटार सिंह पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए रविवार को यहां महापंचायत बुलाई गई थी।
महापंचायत में रावल 27 सी के 27 गांव, छौक्कर 24 सी के 24 गांव व मलिक पंच गामा सहित सनौली व बापौली ब्लाक के करीब 60 गांवों के गणमान्य लोग शामिल हुए। महापंचायत की अध्यक्षता प्रेम सिंह नंबरदार खोजकीपुर ने की। विधायक मनमोहन भड़ाना महापंचायत में पहुंचे। कई घंटे चली महापंचायत में आरोपी कटार सिंह पक्ष ने झगड़े पर अफसोस जताया और इसको लेकर पंचायत को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
महापंचायत ने अपने फैसले में कटार सिंह पक्ष पर 40 लाख का हर्जाना लगाया गया। साथ ही इस राशि को गोशाला या किसी सार्वजनिक कार्यों में लगाए जाने का निर्णय लिया गया। दोनों पक्षों की तरफ से दो-दो जमानती भी फैसले में शामिल किए गए। सारे मामले को देखने के लिए आठ सदस्यीय कमेटी बनाई गई। महापंचायत में राजेंद्र रावल सरपंच छाजपुर कला, राकेश गुप्ता पूर्व चेयरमैन एवं सरपंच, ईशम सिंह गोयला सरपंच, नरसिंह रावल रिशपुर सरपंच, रणपाल तामशाबाद, सुरेंद्र जलमाना पूर्व चेयरमैन विभिन्न गांवों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संचालन जलालपुर के पूर्व सरपंच रतन सिंह रावल ने किया।
हलके में भाईचारा मजबूत होना चाहिए ः विधायक मनमोहन भड़ाना ने इस मौके पर कहा, वे समालखा हलके के लोगों में आपसी भाईचारा चाहते हैं। वे गांव में पार्टीबाजी के खिलाफ हैं और चाहते हैं कि सभी ग्रामीण प्रेम से रहें। इसलिए वे कभी भी दो पक्षों के हुए झगड़े में पुलिस अधिकारियों को फोन नहीं करते और उनकी शुरू से ही दोनों पक्षों में आपसी पंचायती सहमति से फैसला करवाने की सोच रही है।