फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Election of finance committee members along with senior and deputy mayor postponed

Panipat News: सीनियर, डिप्टी मेयर के साथ वित्त कमेटी सदस्यों का चुनाव टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Election of finance committee members along with senior and deputy mayor postponed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम के सीनियर व डिप्टी मेयर के साथ वित्त कमेटी के सदस्यों का चुनाव टल गया है। शहर की सरकार में भाजपा के 23 समेत 26 में से किसी भी पार्षद ने वित्त कमेटी के सदस्य के लिए आवेदन नहीं किया था।
इसी कमेटी में मेयर के साथ सीनियर व डिप्टी मेयर भी सदस्य होते हैं। ये दोनों अभी तक तय नहीं किए हैं। इनका चुनाव भी सोमवार को ही कराया जाना था। जानकारों की मानें तो स्थानीय नेता अपने-अपने नजदीकियों की कुर्सी तय नहीं कर पाए हैं। इनमें ही पेंच फंसा है। इन्हीं सबके चलते निगम की बैठक स्थगित की गई है। वहीं कुछ लोग तिरंगा यात्रा में नेताओं का व्यस्त होना बड़ा कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की वित्त कमेटी के दो सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार दोपहर बाद तीन बजे जिला सचिवालय में बैठक तय की थी। नगर निगम आयुक्त ने इसके लिए सभी पार्षदों को पत्र जारी किया था। वित्त कमेटी के लिए आठ अगस्त को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक नामांकन दाखिल करना था। निगम में भाजपा के 23 और बाकी तीन में से किसी भी पार्षद ने आवेदन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबके बीच सोमवार को बैठक की हर कोई तैयारी में लगा था। पार्षद दोपहर बाद अपने घरों से बैठक के लिए चल पड़े थे। इस बीच निगम अधिकारियों ने पार्षदों को फोन कर बैठक न होने की जानकारी दी। पार्षद इसके बाद वापस चले गए। वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि बैठक के लिए पत्र जारी किया गया लेकिन रद्द करने का कोई पत्र जारी नहीं किया। निगम अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए थी। वार्ड-18 के पार्षद बबलू ने बताया कि कमेटी के लिए स्थिति स्पष्ट नहीं की थी। भाजपा पार्षदों को इसके लिए आगे आना चाहिए था। सीनियर व डिप्टी मेयर का चुनाव जल्द होना चाहिए। इसके साथ कमेटी बनाते समय सभी पार्षदों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed