फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Election observers inspected the strong room

Panipat News: चुनाव पर्यवेक्षकों ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Election observers inspected the strong room
पानीपत। लोकसभा चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक ई. रविंद्रन, खर्च पर्यवेक्षक आरवी प्रदमेश और पुलिस पर्यवेक्षक कुसुम पुनिया ने वीरवार को जिला में दो स्तर पर चुनाव की तैयारी जानी। उन्होंने एक जिला सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विस्तार से चर्चा की। दूसरे आर्य कॉलेज के परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए और साथ ही अपने मोबाइल नंबर जारी किए। उनके साथ उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपूर्ण कराना अधिकारियों का कर्तव्य है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। एआरओ अपने विधानसभा क्षेत्रों में पैनी निगाह रखें। पुलिस पर्यवेक्षक कुसुम पुनिया ने कहा कि नाकाबंदी और पेट्रोलियम पार्टी पूरी मुस्तैदी के साथ वाहनों पर नजर रखें। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि जिला में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने पर्यवेक्षकों को आश्वस्त किया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पूर्ण रूप से पालना की जाएगी। एडीसी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज यादव ने कहा कि जिला में अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जाए रहा है। चुनाव के दौरान सुरक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी व शिकायत के लिए 7419600112 नंबर जारी किया है। इस मौके पर एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, एसडीएम इसराना ज्योति मित्तल, एसडीएम समालखा अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed