{"_id":"69b32d6d7cbe0c0aa1084f90","slug":"elected-women-of-the-gram-panchayat-were-honored-in-ujha-village-panipat-news-c-244-1-pnp1007-153657-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उझा गांव में ग्राम पंचायत की निर्वाचित महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उझा गांव में ग्राम पंचायत की निर्वाचित महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के पांचवें दिन उझा गांव में ग्राम पंचायत की निर्वाचित महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन माता सीता रानी सेवा संस्था, नारी कल्याण समिति, इनर व्हील क्लब पानीपत मिडटाउन, संत निरंकारी मिशन और निर्मला देशपांडे संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ग्राम सभा की सरपंच रेणू रावल रही।
माता सीता रानी सेवा संस्था की प्रतिनिधि ने बताया कि भारतीय संविधान ने महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार प्रदान किए हैं। इसी आधार पर पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण और अन्य क्षेत्रों में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। संस्था ने मांग की है कि शीघ्र ही विधान मंडलों, लोकसभा और राज्यसभा में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक नेत्री कौशल्या देवी और महिला समूह समिति की संरक्षक कंचन सागर और संयोजक पूजा सैनी ने बताया कि यह सप्ताह महिलाओं की उपलब्धियों को मनाने और उनकी चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने का माध्यम है। शुक्रवार को बैंक कर्मियों (महिला कर्मचारियों) को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर माता सीता रानी सेवा संस्था की अध्यक्ष कृष्णा कांता राय, इनर व्हील क्लब से रूपाली चोपड़ा, मधु यादव, पायल, रानी, हिमांशी व मूर्ति उपस्थित रही।