फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly man dies after being hit by train

Panipat News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by train
पानीपत। पानीपत-दिल्ली रेलमार्ग पर दीवाना रेलवे स्टेशन के पास रविवार अलसुबह एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव की शिनाख्त ज्ञान सिंह (60) के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना से सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह करीब सात बजे हादसे की सूचना मिली थी। सूचना पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह भिजवा दिया। इसके बाद शव की शिनाख्त के प्रयास किए। शव की पहचान झट्टीपुर गांव के रहने वाले ज्ञान सिंह के रूप में हुई है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed