फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elderly man dies after being buried under tractor, one in critical condition

Panipat News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत एक की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being buried under tractor, one in critical condition
समालखा। जीटी रोड दिल्ली-पानीपत लेन पर गढ़ी कलां फ्लाईओवर के पास बुधवार को सड़क हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से सोनीपत के गुमड़ गांव के राजेंद्र उर्फ काला (53) की मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि राजेंद्र उर्फ काला (53) और सोनू बुधवार दोपहर को ट्रैक्टर लेकर पानीपत जा रहे थे। वे गढ़ी कलां फ्लाईओवर के पास पहुंचे। तभी उनका ट्रैक्टर किसी भारी वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया।
विज्ञापन

पलटने के कारण राजेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जबकि सोनू दूर जा गिरे। राहगीरों की मदद से राजेंद्र को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और एंबुलेंस से समालखा सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। गन्नौर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई रमेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गुमड़ गांव के राजेंद्र की मौत हुई है और सोनू घायल है। घायल सोनू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed