फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ekta Express train cancelled till 7th

Panipat News: एकता एक्सप्रेस ट्रेन सात तक रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ekta Express train cancelled till 7th
पानीपत। भिवानी से चंडीगढ़ तक जाने वाली एकता एक्सप्रेस को सात मई तक रद्द कर दिया है। इस ट्रेन को रेवाड़ी-हिसार रेल खंड के मानहेरू भिवानी स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते रद्द किया है। ऐसे में पानीपत से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ऊंचाहार एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

एकता एक्सप्रेस पानीपत से चंडीगढ़ के लिए सुबह सात बजे रवाना होती है। यह ट्रेन 10:25 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाती है। वहीं यह ट्रेन शाम को 5:30 बजे चंडीगढ़ से भिवानी के लिए रवाना होती है। यह ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर सायं 8.12 बजे पहुंच जाती है। ऐसे में चंडीगढ़ नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन काफी उपयोगी है।
विज्ञापन

यात्री रमेश, सुरेश और राजबीर ने बताया कि एकता एक्सप्रेस तीन मई से रद्द की जा रही है। उनको पानीपत से अपने गंतव्य को दूसरी ट्रेनों में जाना पड़ता है। वहीं गोहाना और रोहतक समेत इस रूट के चंडीगढ़ या दूसरे स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को अन्य विकल्प तलाशने पड़ते हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि रेवाड़ी-हिसार रेल खंड के मानहेरू भिवानी स्टेशन के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेन को रद्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed