फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eighty acres of the disputed submerged crops

विवादित अस्सी एकड़ फसल जलमग्न

Thu, 12 Dec 2013 11:14 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Thu, 12 Dec 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
थर्मल के आसन कलां की विवादित पंचायती जमीन की 80 एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। लोगों ने दबंगों पर गोहाना ड्रेन नंबर आठ को काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की टीम कई घंटे की मशक्कत के बाद कटाव को पाट सकी। पीड़ित किसानों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव आसन कलां के साथ गुजरती गोहाना माइनर में बीती रात को कटाव पड़ गया और माइनर का पानी पंचायती जमीन में घुस गया। इससे 80 एकड़ जमीन में खड़ी फसल जलमग्न हो गई।

दबंगों पर माइनर काटने का आरोप
एससी और बीसी वर्ग के लोगाें ने गांव के दबंगों पर माइनर काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे लोग पंचायत जमीन का कब्जा छोड़ना नहीं चाहते। प्रशासन के आश्वासन पर उन्होंने बोली दी थी। अब उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वे इस बारे में डीसी से मिलेंगे।
विज्ञापन


किसानों को सुबह लगा पता

किशना, सत्यवान, रमेश, बलवान, हवासिंह, गोपाल, रामसिह और जनेश्वर ने बताया कि रात आठ बजे वे खेतों से गए थे। उस समय सब कुछ सामान्य था। वे वीरवार सुबह खेत में गए तो खेतों की फसल जलमग्न थी। उन्होंने इसकी सूचना सिंचाई विभाग अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही राममेहर टीम लेकर मौके पर पहुंचे और कटाव का पाटने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला

आसन कलां गांव में 850 एकड़ पंचायती जमीन पर लंबे समय से गांव के कुछ लोगों का कब्जा था। वे इस जमीन पर खेती करते आ रहे थे। प्रशासन ने गत दिनों 850 में से 770 एकड़ जमीन की बोली करा दी थी। इसके 112 प्लॉट बनाए थे। एससी और बीसी वर्ग के 32 प्लॉट काटे थे।

ब्याज पर लिए थे रुपये

किशना और सत्यवान ने बताया कि उन्होंने ब्याज पर पैसे लेकर ठेके पर जमीन दी थी। उनको फसल आने के बाद कर्ज चुकाने की उम्मीद थी। लेकिन फसल जलमग्न हो गई है। ऐसे में वे खुद भूखे रहेंगे और कर्ज भी नहीं उतार सकेंगे।


वर्जन
आसन कलां गांव में माइनर टूटने और पंचायती जमीन में पानी घुसने की कोई सूचना नहीं है। ऐसा है तो गलत है और वे मामले की जांच करेंगे। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अशोक छिक्कारा, बीडीपीओ पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed