फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight teams, including Haryana, made it to the quarterfinals in the Under-19 Kabaddi Championship.

Panipat News: कबड्डी अंडर-19 में हरियाणा समेत आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Eight teams, including Haryana, made it to the quarterfinals in the Under-19 Kabaddi Championship.
पानीपत। पट्टी कल्याणा समालखा में आयोजित 69वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) फुटबॉल एवं कबड्डी (बालक वर्ग) राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तीसरे दिन खेल मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे। तीसरे दिन के मैचों का शुभारंभ पाइट संस्था के संस्थापक हरिओम तायल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली, विद्या भारती, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

मीडिया इंचार्ज खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि देशभर से आई विभिन्न राज्यों की टीमों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और जुझारूपन का परिचय देते हुए मुकाबलों को यादगार बना दिया। दर्शक दीर्घा में मौजूद खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा खेल अधिकारी करण सिंह पूनिया, जिला शिक्षा खेल अधिकारी रविंद्र अंतिल, प्रिंसिपल बिजेंद्र पूनिया, जयपाल सरोहा, शारीरिक संघ अध्यक्ष राकेश कादियान, पवन नांदल, राजपाल सिंह, राकेश सिवाच सहित अनेक खेल पदाधिकारियों ने विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया। बुधवार को तीसरे दिन फुटबॉल के कई मुकाबलों में चंडीगढ़, गुजरात, पंजाब, मणिपुर, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, पुदुचेरी और ओडिशा जैसी टीमों ने प्रभावशाली जीत दर्ज की, वहीं कुछ मैच बराबरी पर भी समाप्त हुए। कबड्डी अंडर-19 (बालक वर्ग) के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने फुर्ती, तकनीक और टीम समन्वय का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अब आगामी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों से प्रतियोगिता के और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed