फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight sanitation workers found absent; recommendation made to terminate the services of one.

Panipat News: आठ सफाई कर्मचारी मिले गैरहाजिर, एक को सेवा मुक्त करने की सिफारिश

Wed, 10 Jun 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Eight sanitation workers found absent; recommendation made to terminate the services of one.
समालखा। नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल और सचिव प्रिंस ने शहर सफाई कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की। इसमें आठ सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सचिव ने इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ एक कर्मचारी को सेवा मुक्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल और सचिव प्रिंस ने मंगलवार को शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण किया। सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता ने बताया कि बार बार पार्षदों की शिकायत आ रही थी कि सफाई कर्मचारी सही ढंग से काम नहीं कर रहे है। दो बजे के बाद सफाई कर्मचारी दिखाई नहीं देते है। वार्डों में कूड़ा पड़ा रहता है। इसके लिए बैठक भी ली थी। सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता ने बताया कि पक्के सफाई कर्मचारी बिना बताए छुट्टी कर लेते हैं। ड्यूटी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। दो बार नोटिस भी दिया गया लेकिन उसने कोई जवाब देना उचित नहीं समझा। इनकी सेवा मुक्त करने के लिए निगम आयुक्त डॉ. पंकज को पत्र लिखा है। वही सफाई कर्मचारी विनोद पिछले करीब डेढ़ माह से गैरहाजिर चल रहे हैं। उनको भी नोटिस दिया गया है। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जीपीएस लोकेशन तीन बार देनी होगी
सचिव ने इसमें सुधार करते हुए कर्मचारियों को दिन में तीन बार जीपीएस फोटो भेजने के निर्देश दिए हैं। ऐसे न करने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सुपरवाइजर को भी इसके सख्त निर्देश दिए हैं। सुपरवाइजर दोपहर दो बजे के बाद सभी सफाई कर्मचारी नंबर से वार्डों के नालों व नालियों की सफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed