फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   eight robbers arrested

एलएंडटी कंपनी के एचआर और आरसीएम मैनेजर समेत तीन को अगवा करने वाले आठ बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
eight robbers arrested
पुलिस ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) पानीपत में कंस्ट्रक्शन की ठेका कंपनी एलएंडटी कंपनी के एचआर मैनेजर और आरसीएम मैनेजर को तीन जून को अगवा करने वाले गिरोह के सरगना सहित आठ लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात मेें प्रयोग की गई तीन लाइसेंसी रिवाल्वर, एक फार्च्यूनर और दो इनोवा कार एवं एक बाइक बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने दोनों से हर महीने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इतना ही नहीं इसने मारपीट की गई और कंपनी में उनकी गाड़ी लगवाने, गैंग के लड़कों को कंपनी में काम देने दबाव बनाकर धमकाया गया था। ये खुलासा डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने रविवार को प्रेसवार्ता में किया।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि तीन जून को बाल जाटान निवासी सतपाल राठी उर्फ सरपंच ने अपने 30 से 35 बदमाशों के साथ मिलकर एलएंडटी कंपनी के एचआर वेदपाल का अपहरण कर लिया था। उन्होंने गन प्वाइंट पर वेदपाल से कॉल करवा आरसीएम (रीजनल कंस्ट्रक्शन मैनेजर) और एक अन्य को कॉल करवार प्लांट पर बातचीत करने के लिए बुलाया। जहां सतपाल ने अपने साथियों के साथ उनको किडनैप कर लिया। उन्होंने गांव में बने अपने मुर्गी फार्म हाउस पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बदमाश सतपाल ने उनसे एक लाख रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांगी। इसके साथ ही कंपनी में उनकी गाड़ियों और आदमियों को लगवाने का दबाव बनाने हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उनकी बात को स्वीकार कर अपनी बचा कंपनी अधिकारी वहां से किसी तरह निकले। जिसके बाद आरसीएम ने आइओसीएल के बड़े अधिकारियों को आपबीती बताई। जिसके बाद एसपी मनीषा चौधरी के संज्ञान में मामला लाया गया।
विज्ञापन

सीआईए-3 ने गांव बबैल और बालाजाटन से 8 को दबोचा
एसपी मनीषा चौधरी के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने 29 जुलाई को डीएसपी राजेश फौगाट व सीआईए थ्री को मामले की जांच सौंपी। टीम को शनिवार को सतपाल राठी उर्फ सरपंच, महिपाल, सतपाल उर्फ बिंदर और सतनारायण को गांव बाल जाटन से गिरफ्तार किया गया। वहीं गांव बबैल से उदय सिंह, नवीन, धनश्याम और अशोक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतपाल से परेशान होकर एक आरसीएम पहले भी राज्य छोड़कर गया है
बदमाश सतपाल ने लॉकडाउन से पहले 19 मार्च को भी एलएंडटी के आरसीएम रजत को नेफ्था के गेट नंबर दो से उठाया था। मारपीट कर उससे भी सतपाल ने एक लाख की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर हरियाणा छोड़कर कोलकाता चले गए। बदमाश सतपाल ने बताया कि मार्च में उठाए रजत आरसीएम को वह सुबह 10 बजे फार्म हाउस पर ले गए , जहां पर उन्होंने गोला लाठी दी। गोला लाठी देकर उनके साथ लोहे की रॉड व डंडो से पैर पर वार किए। जिससे वह चलने लायक नहीं रहा। इस प्रकार की प्रताड़ना झेलने के बाद आरसीएम रजत ने हां की।
सरगना ने दबंगई दिखा लगवाई इनोवा, जीजा ड्राइवर
कंपनी में एक गाड़ी बाल जटान निवासी महिपाल अपनी इनोवा 44 हजार रुपये प्रतिमाह लगाई थी, जिसकी जानकारी गांव के सतपाल को दी। इसके बाद सतपाल ने पहले उठाए गए आरसीएम को धमकाकर अपनी इनोवा 44 हजार रुपये प्रतिमाह में कंपनी में लगवाई और जीजा उदय को ड्राइवर लगवा दिया था। सीआइए थ्री प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि मतलौडा क्षेत्र में इनके अलावा एक दूसरी गैंग भी एक्टिव है, जिसका भी वह जल्द पर्दाफाश करेंगे।
सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में था सरगना, डराकर लेना चाहता था वोटबैंक
प्राथमिक सूचना के आधार पर आठों बदमाशों का सरगना सतपाल राठी सरपंच पद का भी चुनाव लड़ने की तैयारी में था। वह अपनी गैंगवार से बाल जाटान में वोट बैंक लेकर सरपंच बनना चाहता था। वह लाइसेंसी हथियार रखने वाले युवाओं को साथ में लेता था। जहां भी जाते कम से कम तीन से चार गाड़िया भरकर जाते थे और दबंगई करते थे।

आरसीएम समेत तीन को किडनैप करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आठों को न्यायालय में पेश किया। जहां से सरगना सपताल व नवीन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में शामिल दो दर्जन से अधिक आरोपियों के ठिकानो का पता लग सके। वहीं छह आरोपियों को जेल भेज दिया है।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed