फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight people were duped in a month by changing their debit cards.

Panipat News: डेबिट कार्ड बदलकर एक माह में आठ से ठगी

Thu, 11 Jun 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Eight people were duped in a month by changing their debit cards.
-सनौली रोड, गोहाना रोड और सेक्टर-25 में हो रही लगातार वारदातें
विज्ञापन


-प्राथमिकी दर्ज करने तक की सीमित है पुलिस की कार्रवाई, ठगों की तलाश के लिए नहीं उठाए कोई कदम

-एटीएम बूथ पर आए दिन ठग बना रहे लोगों को शिकार, बुजुर्ग रहते हैं निशाने पर


माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। शहर में डेबिट कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकालने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले एक माह में एक गिरोह आठ लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस की कार्रवाई केवल प्राथमिकी दर्ज करने तक सीमित है। ठगों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। यह गिरोह बार-बार एक ही एटीएम बूथ पर वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहा है।

यह गिरोह शहर में काफी समय से सक्रिय है, जो मदद का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदलता है और खातों से पैसे निकालता है। पिछले एक माह में इसने कई ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया है। पीड़ितों में जीआरपी थाने में तैनात एक उप-निरीक्षक और एक विदेशी छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इन सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच का दावा किया है। हालांकि, ठगों की तलाश के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए और न ही एटीएम बूथों के आसपास संदिग्धों से पूछताछ की गई। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा कि डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के लिए एक अलग टीम लगाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संदिग्ध आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही वारदातें
डेबिट कार्ड बदलकर ठगी की वारदातें शहर के कई क्षेत्रों में लगातार हो रही हैं। इनमें चांदनीबाग थाना क्षेत्र का सेक्टर-25 प्रमुख है। सनौली सड़क सब्जी मंडी के पास भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के गोहाना सड़क पर भी ठगी की वारदातें हुई हैं। मॉडल टाउन के जाटल सड़क और शहर थाना क्षेत्र में जीटी रोड के आसपास के एटीएम बूथ भी निशाने पर हैं।


प्रमुख वारदात

-सात जून को गोहना मोड़ पर गीता यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे सीरियाई छात्र के खाते से निकाले 38 हजार रुपये।

-एक जून को सनौली रोड सब्जी मंडी के पास कढ़ी चावल की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के खाते से निकाले 99 हजार रुपये

-24 मई को सनौली रोड पर विद्यानंद कॉलोनी के साबेज का कार्ड बदलकर खाते से निकाले 48 हजार रुपये

-15 मई को मॉडल टाउन में जीआरपी में तैनात एसआई का डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 34 हजार

-15 मई को सेक्टर-25 में मजदूर मैनपाल का कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार निकाले

-18 मई को सनौली रोड पर सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर 25 हजार निकाले

------

वर्जन

डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के लिए अलग से टीम लगाई है। जल्द ही संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

-सतीश वत्स, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed