{"_id":"68c732a9afa3523d6b0f5174","slug":"eight-more-patients-of-diarrhea-found-two-in-critical-condition-panipat-news-c-244-1-pnp1007-143718-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डायरिया के आठ और मरीज मिले, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डायरिया के आठ और मरीज मिले, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को आठ मरीज और आए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर काबू पाने के लिए पानी के नमूने लेने का काम तेज कर दिया है। टीम ने रविवार को बाबरपुर गांव से पानी के आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
वहीं शनिवार को लिए गए नमूनों की रिपोर्ट भी सोमवार को आएगी। शहर समेत जिले में चार महीने में डायरिया से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें नौ बच्चे, एक महिला और दो पुरुष हैं। विभाग ने एक बच्चे और दोनों पुरुषों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। इनकी जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
इसके साथ स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल और खाद्य पदार्थ के नमूने लेना तेज कर दिए है। जिला नागरिक अस्पताल में रविवार को डायरिया के आठ मरीज दाखिल हुए। जिनमें से छह को सामान्य वार्ड और देशराज कॉलोनी और जसबीर कॉलोनी के दो मरीज आपातकालीन वार्ड में दाखिल किया है।
विज्ञापन
इसके साथ टीम ने रविवार को बाबरपुर गांव से पानी के आठ नमूने लिए हैं। डॉ. रिंकू सांगवान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेयजल व खाद्य पदार्थों के नमूनों की संख्या बढ़ा दी है। पेयजल में क्लोरिन व ई-कोलाई की मात्रा लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो रही है।
विभागीय जांच लीकेज के चलते दूषित पेयजल आना इसका कारण बन रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व नगर निगम को पत्र लिखकर ठीक कराया जा रहा है।