फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   eight doctor and 15 health worker effected from corona

आठ सरकारी डॉक्टर और 15 स्वास्थ्य कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
eight doctor and 15 health worker effected from corona
सिविल अस्पताल में आठ डॉक्टरों समेत 15 स्वास्थ्य कर्मचारी कोराना संक्रमित हो गए है, ऐसे में कोरोना मरीजों के इलाज का संकट खड़ा हो गया है। एमएस डॉ. आलोक जैन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सिविल अस्पताल का प्रशासनिक कार्य डॉ. शालिनी मेहता को सौंपा गया है। डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. कविता, डॉ. मनी, डॉ. अमित पोरिया, डॉ. अमित कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. निशि जिंदल और डॉ. ललित कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा चार स्टाफ नर्स समेत 15 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, एक डॉक्टर की पांच माह की गर्भवती पत्नी की भी कोरोना से मौत हो गई। अब हालत ये हो गए हैं कि स्वास्थ्य विभाग इस चिंता में है कि मरीजों का इलाज कैसे होगा। अब सिविल सर्जन सीएचसी और पीएचसी में
विज्ञापन

कार्यरत डॉक्टरों की ड्यूटी सिविल अस्पताल में लगा रहे हैं।
इमरजेंसी की ड्यूटी के लिए बचे मात्र 7 डॉक्टर
स्वास्थ्य सेवाएं सबसे अधिक डॉक्टरों की कमी के कारण प्रभावित हो रही हैं। डॉक्टर लगातार कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी करने के लिए मात्र 7 डॉक्टर ही बचे हैं। इनकी हर रोज इमरजेंसी में ड्यूटी लगाने से इनके स्वास्थ्य को भी खतरा हो गया है। इनके अलावा बाकी डॉक्टरों की ड्यूटी आइसोलेशन वार्ड, वैक्सीनेशन कार्यक्रम और सैंपलिंग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक काम भी प्रभावित
एमएस डॉ. आलोक जैन व डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मेहता को दी गई है। इनके ऊपर नेत्र रोगियों की ओपीडी करने का भी जिम्मा है। दूसरे आई सर्जन की ड्यूटी कोरोना वैक्सीनेशन में है।

---
डॉक्टर लगातार संक्रमित हो रहे हैं। इससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। अब फील्ड से डॉक्टर बुला रहे हैं। अपनी ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास है।
- डॉ. संजीव ग्रोवर, सिविल सर्जन पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed