फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Eight cases of dengue and six cases of chikungunya were found.

Panipat News: डेंगू के आठ और चिकनगुनिया के छह केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Eight cases of dengue and six cases of chikungunya were found.
पानीपत। जिले में डेंगू के साथ साथ अब चिकनगुनिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी जिले में पांच महिलाओं समेत डेंगू के आठ नए केस मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें फ्रेंड्स कॉलोनी में 17 साल की किशोरी, भापरा गांव में 35 साल की महिला, गांव डाडोला में 34 साल की महिला, गांव नौल्था में 26 युवक, सेक्टर 41 सा की महिला, रामनगर में 23 साल की महिला, सेक्टर 29 में 25 साल की युवती व बलजीत नगर में 30 वर्षीय महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं दूसरी ओर गांव गढ़ी बेसिक में 30 साल की महिला, विकास नगर में 30 साल की महिला, मॉडल टाउन में 61 साल के अधेड़, अहर गांव में 31 साल की महिला, गीता कॉलोनी में 16 साल की किशोरी व गांव परढ़ाना में 35 साल की महिला की चिकनगुनिया की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
इस साल जिले में अब डेंगू के केस की संख्या 291 पहुंच चुकी है। इनमें 29 केस दूसरे जिलों के हैं। नवंबर में डेंगू के अब तक 21 केस मिल चुके हैं। जहां डेंगू के केस मिल रहे हैं वहां स्वास्थ्य विभाग खुद फॉगिंग करवा रहा है। जबकि शहरी क्षेत्र में फॉगिंग की जिम्मेदारी नगरनिगम व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग की है। तीनों विभागों में तालमेल की कमी से डेंगू का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने कहा कि दिन प्रतिदिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम में हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। अकसर इस मौसम में मच्छर जनित डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी घातक बीमारियां होती हैं इसलिए कहीं भी अपने आसपास जलभराव ना होने दें क्योंकि विभिन्न जगहों पर जलभराव की वजह से मच्छर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed