फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   egg vendor was beaten to death on suspicion of selling liquor illegally In Panipat

Panipat: अवैध रूप से शराब बेचने के शक में अंडा रेहड़ी संचालक की पीट-पीट की हत्या, लाठी डंडों से किया हमला

Sat, 08 Feb 2025 12:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Feb 2025 12:11 PM IST
सार

पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत सैनी कॉलोनी निवासी अनु कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई अरविंद शर्मा (34) दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। वह अरविंद के साथ मनोहर लाल पार्क के पास अंडा रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था।

विज्ञापन
egg vendor was beaten to death on suspicion of selling liquor illegally In Panipat
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के सैनी कॉलोनी में शराब ठेकेदारों ने अंडा रेहड़ी संचालक की पीट पीटकर हत्या कर दी। शराब ठेकेदारों ने अंडा रेहड़ी संचालक की अवैध रूप से शराब बेचने के शक था। उसके सिर, छाती व कमर में गंभीर चोट थी। गंभीर रूप से घायल अंडा रेहड़ी संचालक को उसके छोटे भाई ने जिला नागरिक अस्पताल में भी भिजवाया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी शराब ठेकेदार वारदात के बाद भाग गए। मृतक के परिजनाें ने जिला नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जीआरपी थाना ने मृतक के भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी ने तीनों पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत सैनी कॉलोनी निवासी अनु कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई अरविंद शर्मा (34) दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। वह अरविंद के साथ मनोहर लाल पार्क के पास अंडा रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शराब ठेकेदार सैनी कॉलोनी निवासी राजबीर, युद्धवीर व उग्राखेड़ी गांव निवासी जतिन अरविंद पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाते थे। अरविंद ने उन्हें कई बार मना किया था कि वह शराब नहीं बेचता था। बावजूद इसके उन्हें परेशान किया जाता था। बुधवार देर शाम वह दोनों रेहड़ी पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन




यहां राजबीर, युद्धवीर व जतिन डंडे लेकर पहुंचे और अरविंद को एक तरफ बुलाकर ले गए। तीनों उसे पार्क में गए और उस पर लाठी डंडों से हमला कर कर दिया। अरविंद के सिर, छाती व कमर पर हमला किया गया। अरविंद हमले में गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वह अरविंद को निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल में लेकर गया। वहां उसका इलाज चल रहा था। वीरवार रात को अरविंद की मौत हो गई। अरविंद की मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उनकी जीआरपी से मांग है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
जीआरपी थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मनोहर पार्क के पास कुछ युवक एक युवक की पिटाई कर वहां से फरार हो गए है। जिसकी सूचना मिलने पर वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के बाद वीरवार रात को उसने दम तोड़ दिया। तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed