{"_id":"69f66c0abe3092d1460f346b","slug":"eeco-hits-a-car-parked-in-the-service-lane-panipat-news-c-244-1-pnp1006-156502-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सर्विस लेन में खड़ी गाड़ी को ईको ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सर्विस लेन में खड़ी गाड़ी को ईको ने मारी टक्कर
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा गांव महावटी मोड अंडरपास के नजदीक सर्विस लेन में खड़ी गाड़ी को पीछे से आ रही इको ने टक्कर मार दी।
हादसे में एक लड़की के सिर पर हल्की चोट लगी साथ ही दोनों गाड़ियों में सवार 17 श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। मुजफ्फरनगर के महरौली गांव निवासी सुखेंद्र ने बताया कि वह परिवार के साथ चुलकाना धाम दर्शन के लिए जा रहा था।
महावटी मोड अंडरपास के पास गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर मोबाइल पर लोकेशन ढूंढ रहा था, तभी पीछे से आई इको ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर से उनकी बेटी के सिर में हल्की चोट लग गई। परिवार के पांच सदस्यों समेत महिलाएं व बच्चे बच गए। इको चालक रणबीर ने बताया कि वह समालखा व पानीपत से 10 से 12 सवारियां लेकर सोनीपत जा रहा था। अंडरपास के पास गाड़ी का स्टेरिंग फेल हो गया, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। बाइक व अन्य वाहनों को बचाने के प्रयास में खड़ी गाड़ी से टक्कर हो गई। वैन में सवार सभी बाल-बाल बच गए।