{"_id":"6036ab118ebc3ee97217e46e","slug":"education-starts-from-third-to-fifth-20-percent-attendance-on-first-day-panipat-news-knl622155115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी से पांचवीं तक की पढ़ाई शुरू, 20 प्रतिशत रही पहले दिन उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी से पांचवीं तक की पढ़ाई शुरू, 20 प्रतिशत रही पहले दिन उपस्थिति
विज्ञापन
Education starts from third to fifth, 20 percent attendance on first day
- फोटो : Panipat
स्कूलों में बुधवार से तीसरी से पांचवीं तक कक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति मात्र 15-20 प्रतिशत ही रही। वहीं, कुछ निजी स्कूलों ने नए सेशन से ही कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया है। कोविड-19 महामारी के भय से अभिभावक बच्चों को नए सेशन से ही बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में हैं। अभिभावकों ने कहा कि वे बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं कर सकते हैं। वैसे भी वर्तमान सत्र के पूरा होने में कुछ ही समय शेष है।
कोविड-19 काल में पढ़ाई प्रभावित होने के बाद 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल नवंबर में खोले जा चुके हैं। वहीं, छठी से 8वीं के लिए एक फरवरी से कक्षाएं शुरू हो चुकी हैँ। अब तीसरी से पांचवीं के लिए भी शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कक्षाएं लगाने के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने विद्यार्थियों की बेहतर पढ़ाई करवाने के उद्देश्य से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया। हालांकि इस दौरान अभिभावकों की लिखित अनुमति अनिवार्य की गई। बुधवार से तीन घंटे के लिए तीसरी से पांचवीं की कक्षाएं शुरू की गईं हैं।
- सीबीएसई की मार्च और एचबीएसई की अप्रैल-मई में हो सकती हैं परीक्षाएं
सीबीएसई कक्षाओं के लिए वर्तमान सत्र 31 मार्च तक रहेगा। जिससे सीबीएसई स्कूलों में पहली से नौंवी और 11वीं की परीक्षाएं मार्च में कराई जाएगी। एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। वहीं, हरियाणा शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में नया सत्र एक जून से शुरू होगा। एचबीएसई स्कूलों में पहली से 9वीं व 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल-मई में भी कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन
कुछ प्रमुख निजी स्कूलों ने पांचवीं तक की कक्षाएं नए सत्र से ही शुरू करने का निर्णय लिया है। एसडी विद्या मंदिर, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल, डीएवी हुडा जैसे स्कूूूलों का कहना है कि पांचवीं तक की कक्षाएं नए सत्र से ही शुरू करेंगे। कुछ निजी स्कूल अभिभावकों का रिस्पांस देखने के बाद ही निर्णय लेंगे।