फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Education Minister listened to the problems of the people

Panipat News: शिक्षा मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Education Minister listened to the problems of the people
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के जनता दरबार में वीरवार को पेंशन, बिजली के साथ पानी निकासी से संबंधित शिकायतें लेकर लोग पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह और डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी पहली बार जनता दरबार में पहुंचे। उन्होंने पुलिस से संबंधित शिकायतों का समाधान करने का भरोसा दिया। मंत्री के सामने करीब 165 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं जिला सचिवालय में प्रशासन के स्तर पर जनता दरबार नहीं लगाया जा सका।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वीरवार को सरकारी विश्राम गृह में वीरवार सुबह नौ बजे जनता दरबार शुरू किया। उनके आते ही लोगों ने अपनी समस्या रखनी शुरू कर दी। कुटानी रोड के हरदीप और नरेंद्र ने बताया कि कई कॉलोनियों में पानी निकासी के व्यापक प्रबंध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में समस्या और भी गंभीर हो गई है। ऐसे में बीमारी फैलने का डर सताने लगा है। उन्हाेंने पानी निकासी के साथ फोगिंग कराने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को फोन कर पानी निकासी करने के आदेश दिए। बबैल गांव के रजनीश और निरंजन ने बताया कि गांव और शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहता है। शिक्षा मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को फोन कर बेसहारा पशुओं को उठाकर गोशाला में छाेड़ने के आदेश दिए। शीला देवी ने पेंशन बनवाने और श्याम सिंह ने पीपीपी में आय ठीक कराने की मांग की। काबड़ी गांव के राममेहर और श्याम सिंह ने बीपीएल कार्ड दोबारा शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका बीपीएल कार्ड पिछले दिनों काट दिया गया। शिक्षा मंत्री ने डीएफएससी को नियमानुसार कार्ड जोड़ने के आदेश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed