फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ED had kept an eye on several locations of the MLA seven and a half hours ago

Panipat News: ईडी ने साढ़े सात घंटे पूर्व विधायक के कई ठिकानों पर रखी थी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
ED had kept an eye on several locations of the MLA seven and a half hours ago
समालखा (पानीपत)। प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को करीब साढ़े नौ घंटे समालखा में रही। टीम ने शुरुआत के साढ़े सात घंटे धर्म सिंह के विभिन्न ठिकानों पर नजर रखी। वे कहीं पर नजर नहीं आए। इसके बाद टीम उनकी समालखा स्थित कोठी पर पहुंची थी। यहां करीब ढाई घंटे तक टीम रही थी। ईडी की दबिश की सूचना मिलते ही समर्थक देर रात को ही उनकी कोठी पर पहुंच गए थे। उस समय तक टीम जांच कर गंतव्य को निकल गई थी। समर्थकों में इस दबिश को लेकर रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की टीम फरीदाबाद नंबर की चार गाड़ियों में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे समालखा पहुंच गई थी। टीम ने यहां पहले पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। कई घंटे के बाद भी धर्म सिंह छौक्कर और उनके बेटे नहीं मिले तो टीम देर शाम को सात बजे उनकी कोठी पर पहुंची थी। टीम यहां से करीब साढ़े नौ बजे निकली। इसी समय धर्म सिंह छौक्कर के समर्थक कोठी पर पहुंचना शुरू हो गए। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष बताया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि धर्म सिंह छौक्कर का हलके में वजूद है और व सबको साथ लेकर चलते हैं। कुछ राजनीतिक दलों के नेता उनसे द्वेष रखते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया। अब फिर उनको परेशान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर गुरुग्राम में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। ईडी ने पिछले दिनों उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। वे काफी दिनों तक भूमिगत रहने के बाद विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले हलके में पहुंचे। उन्हाोंने समालखा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने एक अपील के आधार पर पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को दो अक्तूबर तक आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर विधानसभा-2024 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उनके सामने भाजपा के मनमोहन भड़ाना मैदान में थे। धर्म सिंह छौक्कर 19315 वोटों से चुनाव हार गए थे। वे एक दिन कार्यकर्ताओं के बीच रहे। इसके बाद यहां से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed