फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Earlier more than 5 crores were spent, now the city will be cleaned for 3.35 crores

पहले 5 करोड़ से अधिक होते थे खर्च, अब शहर की सफाई 3.35 करोड़ में होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Earlier more than 5 crores were spent, now the city will be cleaned for 3.35 crores
पानीपत। नगर निगम ने शहर की सफाई चार जोन में कराने का टेंडर एक बार फिर लगाया है। इसके साथ ही पहले के मुकाबले कम राशि का टेंडर लगाया गया है। इस बार सफाई के टेंडर को शहरी स्थानीय निकाय के निर्देशों के अनुसार एसबीडी यानी स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट के अनुसार लगाया गया है। इस टेंडर के अनुसार 3.35 करोड़ रुपये में शहर की सफाई होगी जबकि इससे पहले शहर की सफाई का खर्च पांच करोड़ रुपये से अधिक आता था। इस टेंडर से नगर निगम को हर महीने 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी।
विज्ञापन

एसबीडी के अनुसार प्रदेश भर की एजेंसियां भाग ले सकेंगी। एसबीडी के अनुसार कोई सख्त टर्म एंड कंडीशन नहीं लगाई गई हैं। इन्हीं नियमों और शर्तों का पहले भी कई बार विरोध हो चुका है। इस बार सफाई के टेंडर का निगम का यह छठा प्रयास है। इस टेंडर को नगर निगम की सफाई कमेटी के निर्देशानुसार ही लगाया गया है।
विज्ञापन

शहर की सफाई के इस टेंडर में हर वार्ड में 40 सफाई कर्मचारियों की मांग रखी गई है। इसके अलावा दो से तीन ट्रैक्टर ट्राली और 10 ई-रिक्शा को भी प्रतिवाद सफाई के लिए एजेंसी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सफाई के खर्च पर एक नजर
इससे पहले नगर निगम एक करोड़ रुपये प्रति माह के खर्च से रात को स्वीपिंग मशीन चलाता था। इसके अलावा 28 लाख रुपये का खर्च नाला गैंग के टेंडर को जाता था। रात में शहर के बाजारों की सफाई के लिए 22 लाख रुपये का टेंडर अलग से था जबकि दिन की सफाई के लिए 3.53 करोड़ रुपये का टेंडर था। कुल मिलाकर नगर निगम को हर महीने शहर की सफाई पर 5 करोड़ 3 लाख रुपये से भी ज्यादा खर्च करने होते थे लेकिन अब नगर निगम ने इन सभी टेंडरों को मिलाकर 3.35 करोड़ में दिन रात की सफाई करने का बजट बनाया है। इसी टेंडर में शहर की दिन और रात की सफाई भी होगी और नाला गैंग भी इन्हीं टेंडरों के अनुरूप काम करेगा।
10 मार्च को भेजा था एसबीडी का प्रपोजल
शहरी स्थानीय निकाय ने नगर निगम को 10 मार्च को एसबीडी का प्रपोजल भेजा था। इसी के अनुसार शहर की सफाई का नया टेंडर लगाया जाना था। इसके लिए नगर निगम ने आरएफपी यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार किया। जिसके बाद नगर निगम की सफाई कमेटी के प्रतिनिधियों से टेंडर पर प्रतिक्रिया ली और आखिरकार यह टेंडर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

- इस तरह बांटे गए हैं जोन
जोन-1 : वार्ड-1 से वार्ड-7
जोन-2 : वार्ड-8 से वार्ड-14
जोन-3 : वार्ड-15 से वार्ड-20
जोन-4 : वार्ड-21 से वार्ड-26
चार जोन में शहर की सफाई का टेंडर लगाया गया है। यह टेंडर शहरी स्थानीय निकाय के निर्देशानुसार लगवाया गया है। इसमें नगर निगम की सफाई कमेटी की भी प्रतिक्रिया ली गई थी। जल्द ही इस टेंडर को खोलकर शहर की सफाई का काम शुरू करवाया जाएगा।
- आरके सिंह, आयुक्त नगर निगम पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed