{"_id":"68e577992ef743135f0e63aa","slug":"e-rickshaw-driver-honored-for-exemplifying-honesty-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145134-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ई-रिक्शा चालक को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ई-रिक्शा चालक को किया सम्मानित
Wed, 08 Oct 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
समालखा। सोने के गहने और 17 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग पुलिस के माध्यम से उसके मालिक को सौंपकर ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले ई-रिक्शा चालक रमेश कुमार को चौकी पुलिस ने मंगलवार को सम्मानित किया। चौकी प्रभारी अनिल ने ई-रिक्शा चालक रमेश को शहरी चौकी में बुलाकर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और शहर के नागरिकों की मौजूदगी में नकद राशि देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि जीटी रोड स्थित सीताराम काॅलोनी निवासी रमेश कुमार ई-रिक्शा चलाते हैं। उनको शनिवार को रेलवे रोड पर दो थैले मिले थे जिसमें 17 हजार रुपये व करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण थे। रमेश ने रुपये व आभूषण के थैलों को चौकी पुलिस के माध्यम से उसके मालिक को लौटा दिया था। पुलिस अधीक्षक और डीएसपी के संज्ञान में विषय आया तो उनको सम्मानित करने का फैसला लिया। संवाद
विज्ञापन