फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dushyant Chautala consoled former MLA Ravindra Machchhrauli

Panipat News: दुष्यंत चौटाला ने पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली की बंधाई ढांढस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala consoled former MLA Ravindra Machchhrauli
रविंद्र मच्छरौली के आवास पर पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। पूर्व उप मुख्यमंत्री चौधरी दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को पूर्व विधायक रविंद्र सिंह मच्छरौली के भाई विक्रम मच्छरौली के स्वर्गवास पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित की। साथ ही महराना गांव सरपंच नरेंद्र की माता कोकण देवी के निधन पर भी दुख व्यक्त करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, रायपुर रानी व काला आंब बहुत सारी जगह है। जो बाढ़ की चपेट में है। आज किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। इसके लिए सरकार को किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की रकम आवंटित करनी चाहिए। उन्हें हरियाणा में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रोंं में स्थानीय लोगों के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग पहुंचाना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश राष्ट्रीय महाशिव सुरेश काला, युवा नेता देवेंद्र कादियान, रामनिवास पटवारी, अजय बिंझौल, कप्तान सिंह, कृष्ण चंदौली, बलराज मच्छरौली व पूर्व सरपंच विजेंद्र फौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed