फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dushyant Bhatt took charge in the under construction office of BJP

Panipat News: दुष्यंत भट्ट ने भाजपा के निर्माणाधीन कार्यालय में संभाला कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Bhatt took charge in the under construction office of BJP
पानीपत। भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने सोमवार को सेक्टर-13-17 स्थित पार्टी के निर्माणाधीन जिला कार्यालय में पद ग्रहण कर लिया। करीब दो दर्जन संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। समारोह में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और निवर्तमान मेयर अवनीत कौर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी कार्यालय में दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम दोपहर बाद दो बजे का रखा था। जिला प्रभारी संदीप जोशी, सांसद संजय भाटिया और पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज समारोह में पहुंचे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने उनको जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। दुष्यंत भट्ट ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया । मंच संचालन जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, देव मलिक और सुनील परढाना ने किया।
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वह अपने डॉक्टरी पेशे में थी। उनको भाजपा महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी और इसके अगली ही बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने पार्टी के सेवा के लिए अपनी पेशे और परिवार को भी पीछे रखा। हमेशा पार्टी के लिए कार्य किया। इस दौरान कई बार अपमानित भी हुई और अपने पति के सामने रोई भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

सांसद और विधायक ने लक्ष्य और चुनौतियों पर रखी बात
पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपना कार्यकाल बेहतर तरीके से निर्वाह किया। अब उनका कार्यकाल भट्ट के लिए चुनौती है। 2024 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होंगे। इसके साथ नगर निगम चुनाव होंगे। अब लोकसभा में संजय भाटिया को पिछले वोटों से ज्यादा से जीत दर्ज कराने के साथ विधानसभा की चारों सीट जीतकर लानी हैं। भाजपा के पास अब दो सीट हैं। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा में किसी को कभी कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्होंने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और सांसदों को टिकट दिया था। पार्टी यहां भी कुछ फैसला ले सकती है। उनके लिए पार्टी के फैसले ऊपर हैं। उन्होंने दुष्यंत भट्ट के संघर्ष की कहानी सबके सामने बताई और कहा कि वे जरूरत पड़ने पर जिला संगठन में बदलाव कर सकते हैं। वे समाज व क्षेत्र के साथ निष्ठावान कार्यकर्ता को शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed