फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to rain, there was power failure in many areas for 12 hours

बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में 12 घंटे तक बिजली रही गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Due to rain, there was power failure in many areas for 12 hours
बारिश का कहर : कई क्षेत्रों में 12 घंटे तक गुल रही बिजली
विज्ञापन

ग्रामीण के 80 फीडरों के साथ शहरी क्षेत्र, समालखा और सनौली आपूर्ति रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बारिश की वजह जिले के कई क्षेत्रों में 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश शुरू होते ही सुबह इन क्षेत्रों बिजली गुल हो गई। तारों को ऊपर कीचड़ बनने से आपूर्ति को सुचारु करने में दिक्कत पेश आई, क्योंकि बिजली कर्मियों की तारों पर पकड़ नहीं बन पा रही थी। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा परेशानी रही, जहां 80 फीडरों पर आपूर्ति ठप रही वहीं शहर की 50 कॉलोनियों में दिक्कत रही।
कुछ गांव तो ऐसे रहे, जहां 12 से 14 घंटे तक बिजली गुल रही। समालखा और सनौली सब डिवीजन के 20 से गांवों में पूरा दिन बिजली नहीं रही। शहरी इलाकों की कई कॉलोनियां का यही हाल रहा। कॉलोनियों में जलभराव होने की वजह से बिजली कर्मचारियों ने पानी निकलने का इंतजार किया, जिससे भी फॉल्ट सही करने में देर हुई। सेक्टर-25, सेक्टर-29, मॉडल टाउन, विकास नगर, नई अनाज मंडी, ऑफिसर कॉलोनी, पंचवटी, पड़ाव मोहल्ला समेत 50 से ज्यादा कॉलोनियों में छह से आठ घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

पचरंगा बाजार और जौरासी रोड ट्रांसफार्मर और समालखा जीटी रोड फीडर पर फॉल्ट होने के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा । बारिश के कारण कई स्थानों पर ब्रेकडाउन हुई, जिनकी मरम्मत में खासी दिक्कत आई। बिजली निगम के एसई धर्मबीर छिक्कारा ने बताया कि बारिश की वजह से परेशानी पेश आई। जिस भी क्षेत्र में फॉल्ट की सूचना मिली, वहां जल्द से जल्द कर्मचारियों को भेजकर आपूर्ति सुचारु कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed