फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to increase in air quality index, holiday declared for schools up to class five

Panipat News: वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने पर पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in air quality index, holiday declared for schools up to class five
पानीपत। प्रशासन ने वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने पर जिले में पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी हैं। विशेषज्ञों की माने तो वायु गुणवत्ता सूचकांक पिछले दिनों से लगातार घट बढ़ रहा है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 322 दर्ज किया गया। यह सेहत के लिए हानिकारक स्थिति में है। ये जानकारी उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौलिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इनका पालन करते हुए और जिले में वायु प्रदूषण सूचकांक की अधिकता को देखते हुए पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। अवकाश के आदेश 18 नवंबर से आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। उन्होंने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालय अवकाश के दौरान खुले ना रहें। उन्होंने इन आदेशों का दृढ़ता से पालन करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को भी इनके अनुपालन के आदेश दिए हैं। अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण करने और किसी प्रकार की रिपोर्ट मिलते ही मौका मुआयना करने के लिए कहा गया है। आदेशों को किसी भी सूरत प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। खंड स्तर के अधिकारी की भी आदेशों की अनुपालना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed