{"_id":"650caa2bcb65caa4b906ea38","slug":"due-to-illness-dairy-operator-committed-suicide-by-hanging-himself-panipat-news-c-244-1-sknl1015-6333-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बीमारी से आहत डेयरी संचालक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बीमारी से आहत डेयरी संचालक ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
फोटो संख्या-44
- भौला चौक पर डेयरी में लगाया फंदा, लस्सी विक्रेता ने परिजनों को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। तहसील कैंप के भौला चौक पर एक डेयरी संचालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डेयरी पर लस्सी लेने आए एक व्यक्ति ने शव देखकर उसके परिजनों को सूचना दी। रमेश नगर निवासी मंजीत कौर ने बताया कि उसके पति लखविंद्र सिंह (40) की भौला चौक पर डेयरी है। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे वह घर से डेयरी के लिए निकला था। उसने कहा था कि उसे मक्खन निकालना है। इसके बाद घर पर एक लस्सी व्रिकेता आया, जिसने लखविंद्र के फंदे पर लटके होने की सूचना दी। मंजीत ने बताया कि उसका पति पेट की गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। लाखों रुपये इलाज पर लग चुके थे। इलाज चल रहा था। इसी के चलते पति ने यह कदम उठाया है। लखविंद्र दो बच्चों का पिता था।