फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to fault in 132KV sub station Kabri, the lights of seven colonies went off

132केवी सब स्टेशन काबड़ी में फाल्ट के कारण सात कॉलोनियों की बत्ती गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Due to fault in 132KV sub station Kabri, the lights of seven colonies went off
बिजली निगम के 132केवी सब स्टेेशन काबड़ी पर बरसात के कारण फॉल्ट हो गया। इससे आसपास की करीब 7 कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। लोगों की शिकायत पर निगम अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट ठीक करने का प्रयास किया। इसके बाद दूसरे फीडरों से बिजली चालू करने का भी प्रयास किया। वो भी सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन

शनिवार शाम तक अधिकारी कॉलोनी के लोगों के लिए बिजली सप्लाई चालू करने के लिए मशक्कत करते रहे। इससे सिद्धार्थ नगर, काबड़ी रोड, गंगा राम कॉलोनी, हरि नगर, बिल्लू कॉलोनी, गाबा कॉलोनी व आसपास के क्षेत्र में कई घंटे से बिजली सप्लाई बंद रही। वहीं, बिजली निगम के एसडीओ रमेश खटकड़ ने बताया कि उनकी टीम बिजली फॉल्ट को दुरुस्त कर लाइन चालू करने का काम कर रही है। जल्द ही फॉल्ट को ठीक कर सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed