फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to domestic dispute, husband stabbed wife in neck, serious

Panipat News: गृह क्लेश में पति ने पत्नी की गर्दन पर मारे चाकू, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, husband stabbed wife in neck, serious
पानीपत। तहसील कैंप के पटेल नगर में गृह क्लेश में पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से एक के बाद कई वार किए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है, परिजनों ने फिलहाल महिला को निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। आरोपी पति फिलहाल फरार है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुशांत कुमार निवासी वधावाराम कॉलोनी ने बताया कि 10 साल पहले उन्होंने अपनी बहन सोनम की शादी प्रशांत कुमार के साथ की थी। दोनों एक बेटे व बेटी के माता-पिता हैं। दोनों में पिछले काफी दिन से लड़ाई झगड़ा रहता है। दोनों में किसी न किसी बात पर अकसर कहासुनी हो जाती है। उन्होंने प्रशांत को कई बार समझाया, लेकिन झगड़ा खत्म नहीं हुआ। सोमवार सुबह प्रशांत व सोनम के बीच झगड़ा हो गया। प्रशांत ने सोनम की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। प्रशांत ने एक के बाद कई बार चाकू से वार किया। इसमें सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। प्रशांत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने सोनम को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वो सोनम को बिशनस्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए। उसको यहां दाखिल कराया गया है। प्रशांत ने उसकी बहन सोनम को जान से मारने की धमकी दी है। परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपी प्रशांत की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार : प्रभारी
महिला के पिता के बयानों पर आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फूल कुमार, प्रभारी तहसील कैंप पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed