फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Due to awareness among people, the sting of dengue has reduced in two years.

Panipat News: लोगों में जागरूकता से दो साल में कम हुआ डेंगू का डंक

Sat, 16 May 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 16 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Due to awareness among people, the sting of dengue has reduced in two years.
महिला की रक्तपट्टिका बनाते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : विभाग
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान और लार्वा एक्टिविटी के परिणाम दो साल से दिखने लगे हैं। जिले में पिछले दो साल से डेंगू का डंक कम हुआ है। जहां साल 2023 में डेंगू के 351 और 2025 में 96 मामले आए थे। इस साल अब तक दो मामले ही सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों मामलों को भी दिल्ली से आने की बात कही है।
विज्ञापन

आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस है। स्वास्थ्स विभाग का दावा है कि इस बार डेंगू को कम करने के लिए लगातार एक्टिविटी की जा रही हैं। बचाव व रोकथाम के उपाय बताने से डेंगू पर काफी रोक लगी है। जनवरी से अब तक 15,873 नमूने लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजीटिव केस मिलने पर नगर निगम के सहयोग से फॉगिंग करा संक्रमित व्यक्ति के पूरे परिवार के नमूने लिए जाते हैं।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर चलाया जा रहा अभियान
स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर से लेकर गांव तक डोर-टू-डोर लोगों को डेंगू व मलेरिया के खिलाफ जागरूक कर रही है। लोगों को डेंगू-मलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। साथ ही टीम घरों में जाकर फ्रिज की ट्रे, कुलर, हौदी आदि में लार्वा की जांच कर रही है और लार्वा मिलने पर उसे वहीं नष्ट किया जा रहा है और संबंधित व्यक्ति को नोटिस दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल मामले
2021 287
2022 296
2023 351
2024 314
2025 96
2026 02
स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर-टू-डोर लार्वा एक्टिविटी कर रही है। इसके साथ नुक्कड़ सभा और पंप्लेट बांटकर जागरूक किया जा रहा है। पिछले दो साल से डेंगू के मामले कम हुए हैं। -डॉ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी।

महिला की रक्तपट्टिका बनाते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : विभाग

महिला की रक्तपट्टिका बनाते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed