फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DTP, planning, city, panipat, haryana

शहर में कटेंगे 25 और सेक्टर, एक्शन प्लान तैयार

Sat, 22 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 22 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
DTP, planning, city, panipat, haryana
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। शहर में 25 नए सेक्टर काटे जाएंगे। इसके लिए डीटीपी ने नया एक्शन प्लान बनाया है। शहर में नए सेक्टर विकसित करने के लिए शहर में कई महीनों से चल रहा सर्वे पूरा कर लिया गया है। पानीपत शहर की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए ही शहर में नए सेक्टर विकसित करने का फैसला लिया गया है। यह प्लान 2031 तक के लिए होगा।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) ने यह प्लान पानीपत शहर की 2031 तक बढ़ने वाली जनसंख्या के अनुमान के आधार  पर तैयार किया है। पानीपत शहर में 2021 तक का प्लान पूरा हो चुका है। 2021 तक का अंतिम सेक्टर-40 रखा गया था। कुछ साल पहले ही विकसित कर प्लान ऊपरी तौर पर खत्म हो चुका है। लेकिन, सेक्टर 40 तक प्लान में अभी भी काम जारी है।
विज्ञापन


डीटीपी प्राइवेट कंपनियों को भी देगा जमीन
जिला नगर योजनाकार पानीपत ने प्राइवेट कंपनियों के मालिकों को भी लाइसेंस देने का मन बनाया है। पहले डीटीपी विभाग 100 एकड़ जमींन पर एक लाइसेंस देता था। इस बार विभाग 25 एकड़ की जमीन के लिए एक लाइसेंस देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के चारो तरफ काटे जाएंगे सेक्टर
डीटीपी ने अबकी बार पानीपत शहर के चारों तरफ सेक्टर काटने का प्लान तैयार किया है। इसमें पानीपत शहर के पास के गांवों के आसपास सेक्टर काटे जाएंगे। एक सेक्टर इस बार करीब 25 एकड़ में विकसित किया जाएगा।

41 से 66 तक के सेक्टर होंगे विकसित
इस  बार 2021 तक का प्लान खत्म हो चुका है। नया प्लान वर्ष 2031 तक के लिए बनाया जा रहा है। इसमें पानीपत शहर में सेक्टर 41 से लेकर 66 तक विकसित किए जाएंगे।  

सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरें
इस बार प्लान तैयार करने से पहले सैटेलाइट से सिटी पानीपत की तस्वीरें ली गई हैं। पहले यह काम हाथ से होता था। सैटेलाइट से प्राप्त डाटा का बारीकी से अध्ययन किया गया। पहले जो काम सिर्फ अनुमान के हिसाब से होता था। अब वही काम सूक्ष्म तरीके से कम समय में कर दिया गया।

शहर की बढ़ती जनसंख्या बनी वजह
पानीपत शहर में 25 नए सेक्टर विकसित करने की वजह शहर की बढ़ती जनसंख्या रही। शहर में उद्योग बढ़ने के साथ ही जनसंख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए डीटीपी विभाग ने नए सेक्टर विकसित करने का निर्णय लिया है।


ऐसे पास होगा नए सेक्टरों का प्लान
सबसे पहले पानीपत के जिला नगर योजनाकार विभाग सर्वे करता है। उसके बाद नए सेक्टरों की रूपरेखा तैयार की जाती है। इस पर करीब 15 दिन तक अध्ययन किया जाता है। अध्ययन करने के बाद नए सेक्टरों का खाका रोहतक एसटीपी कार्यलय में प्लान को समझकर पास करके आगे पंचकूला सीसीपी कार्यलय में भेजा जाता है। वहां चड़ीगढ़ डीजीटीसीपी कार्यालय पहुंचता है। चड़ीगढ़ में ही एसीएसटीसीपी कार्यालय से इस प्लान को पास किया जाता है। अंतिम चरण में मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव भेजा जाता है। वहां से पास होकर सीधा पानीपत भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed