{"_id":"5f3449968ebc3e4ad712412e","slug":"dsdsd-panipat-news-knl40611622","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 घरों में मोटी दरारें आने से मंडराया गिरने का खतरा, भांप निगम ने थमाए नोटिस, तो लोगों ने लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 घरों में मोटी दरारें आने से मंडराया गिरने का खतरा, भांप निगम ने थमाए नोटिस, तो लोगों ने लौटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत का किला क्षेत्र अब सुरक्षा के लिहाज से रहने योग्य नहीं रहा। यह जगह अब डेंजर जोन में आ चुकी है। यहां पर करीब 25 मकानों में आ चुकी मोटी-मोटी दरारें कभी भी गंभीर हादसों का कारण बन सकती है। इस खतरे का भांपते हुए निगम टीम ने यहां का सर्वे किया और संबंधित 25 घरों को एक सप्ताह में घर खाली करने या उन्हें खुद ही गिरा देने के नोटिस तक थमा दिए। इसके बाद निगम खुद इन मकानों को गिराने की कार्रवाई करेगा। वहीं लोगों ने इन नोटिसों को लेने से मना कर दिया। स्थानीय लोगों का मानना है कि निगम एक बार फिर से उनके आशियाना उनसे छीनने चाहता है, वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि यहां खतरा बढ़ता जा रहा है। लोग इस बात को समझने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में नोटिस में भी निगम ने साफ जाहिर कर दिया है कि आने वाले किसी भी हादसे या आपदा के शिकार खुद यहां के लोग ही जिम्मेदार होंगे।
बता दें कि करीब 9 माह पहले यहां दरारें आना शुरू हुई थी। जिसके बाद रूड़की से आईआईटी से आई एक्सपर्ट टीम ने भी यहां की जांच की और सैंपल तक लिए। इसके बाद इसकी जांच रिपोर्ट व उसकी कार्रवाई कहीं कागजों में ही दबकर रह गई। अब एक बार फिर से यहां मोटी-मोटी दरारें आना शुरू हो गई हैं। विधायक ने बताया कि वीरवार से डीसी के निर्देशों पर एक कमेटी गठित की जाएगी जो पूरे मामले की जांच कर यहां के लोगों को इस आपदा से बचने का विकल्प ढूंढ कर देगी।
रोजाना बढ़ रही हैं दरारें
निगम अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट और लोगों को दिए जाने वाले नोटिस में भी इस बात का जिक्र किया है कि यहां पर मकानों में आई दरारें रोजाना ज्यादा चौड़ी या मोटी होती जा रही है। चौखट, दरवाजे व रोशनदानों में ये दरारें फैलती जा रही है। ये दरारें एक दीवार की दूसरी दीवार से पकड़ को भी खोखला कर रही हैं।
विज्ञापन
किला क्षेत्र में मकानों में आई दरारों का सर्वे कर 25 घरों को नोटिस देने के लिए टीम गई, लेकिन लोगों ने नोटिस लेने से मना कर दिया। नोटिस में सात दिन का समय दिया गया है। इस संबंध में निगम उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
दलजीत, बिल्डिंग इंस्पेक्टर